न्यायमूर्ति चंद्रशेखर को झारखंड उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया

न्यायमूर्ति श्री चंद्रशेखर को बुधवार को झारखंड उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 27 December 2023, 7:30 PM IST

नयी दिल्ली: न्यायमूर्ति श्री चंद्रशेखर को बुधवार को झारखंड उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार निवर्तमान मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा 62 वर्ष की आयु होने पर सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

विधि मंत्रालय की एक अधिसूचना के अनुसार झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति चंद्रशेखर 28 दिसंबर को न्यायमूर्ति मिश्रा के सेवानिवृत्त होने के बाद 29 दिसंबर को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे।

उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश 65 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त होते हैं, वहीं उच्च न्यायालय के न्यायाधीश 62 वर्ष के होने पर अवकाशप्राप्त करते हैं।

Published : 
  • 27 December 2023, 7:30 PM IST

No related posts found.