Rajasthan: ट्रांसफॉर्मर बदलने के लिये 4 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों कनिष्ठ अभियंता गिरफ्तार

राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जालोर जिले के सांचौर में वृत्त-सांकड़, जोधपुर डिस्कॉम के कनिष्ठ अभियंता विनोद कुमार को एक मामले में चार हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए आज गिरफ्तार किया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 8 February 2023, 3:35 PM IST

जयपुर:  राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जालोर जिले के सांचौर में वृत्त-सांकड़, जोधपुर डिस्कॉम के कनिष्ठ अभियंता विनोद कुमार को एक मामले में चार हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए आज गिरफ्तार किया।

एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक हेमंत प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने बताया कि एसीबी की जालोर इकाई को परिवादी ने शिकायत दी।

 विद्युत् ट्रांसफार्मर बदलने की एवज में कनिष्ठ अभियंता द्वारा दस हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही है। (वार्ता)

Published :  8 February 2023, 3:35 PM IST