PMO का अधिकारी बनकर घूमने वाले ठग किरण पटेल को किया गया गुजरात पुलिस के हवाले

जम्मू कश्मीर पुलिस ने खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) का वरिष्ठ अधिकारी बताने के आरोप में गिरफ्तार कथित ठग किरण पटेल को बृहस्पतिवार को गुजरात पुलिस को सौंप दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 7 April 2023, 9:46 AM IST

जम्मू कश्मीर: पुलिस ने खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) का वरिष्ठ अधिकारी बताने के आरोप में गिरफ्तार कथित ठग किरण पटेल को बृहस्पतिवार को गुजरात पुलिस को सौंप दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि गुजरात पुलिस ने उसकी हिरासत की मांग की थी जिसे श्रीनगर में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने मंजूर कर लिया। दोपहर बाद पटेल को सौंप दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि पटेल को शुक्रवार को गुजरात ले जाया जाएगा।

गौरतलब है कि पटेल को पुलिस ने पिछले महीने जम्मू कश्मीर के एक पांच सितारा होटल से गिरफ्तार किया था।

पटेल कश्मीर घाटी के अपने तीसरे दौरे पर थे, तभी तीन मार्च को सुरक्षा अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया था।

पटेल ने दक्षिण कश्मीर में सेब के बागों के लिए खरीदारों की पहचान करने के लिए सरकार द्वारा आदेश दिए जाने का दावा किया था।

Published : 
  • 7 April 2023, 9:46 AM IST

No related posts found.