Site icon Hindi Dynamite News

Jharkhand: पुलिस ने लुटेरों के अंतरराज्यीय गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, जानिये पूरा कारनामा

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में लुटेरों के एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Jharkhand: पुलिस ने लुटेरों के अंतरराज्यीय गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, जानिये पूरा कारनामा

चाईबासा:  झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में लुटेरों के एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि यह गिरोह झारखंड और ओडिशा में लूटपाट की घटनाओं में कथित रूप से शामिल था।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गिरोह के दो सदस्यों को  जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

शेखर ने कहा कि इन लोगों को कुछ दिन पहले सरायकेला-खरस्वान जिले में हत्या के एक मामले में गिरफ्तार किए गए गिरोह के एक अन्य सदस्य द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर गिरफ्तार किया गया।

शेखर ने बताया कि आरोपियों के पास से तीन देसी पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस, पांच दरांती, लूटे गए पैसे से खरीदी दो मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है।

Exit mobile version