Jharkhand: झारखंड में माओवादियों ने की पूर्व BSF जवान गोली मारकर की हत्या, पुलिस मुखबिर होने का था शक

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में संदिग्ध माओवादियों ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक पूर्व जवान की पुलिस का मुखबिर होने के संदेह में गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 8 September 2023, 3:44 PM IST

चाईबासा: झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में संदिग्ध माओवादियों ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक पूर्व जवान की पुलिस का मुखबिर होने के संदेह में गोली मारकर हत्या कर दी गयी।

अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान सुखलाल पूर्ति के रूप में हुई है जिसके शव के पास भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) (सीपीआई (एम)) के पर्चे पाए गए।

माओवादियों के एक समूह ने बृहस्पतिवार को कदमडीहा पंचायत के काशीजोड़ा गांव में कथित तौर पर पूर्ति के घर में घुसकर पुलिस का मुखबिर होने के संदेह में उसकी हत्या कर दी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार जब पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर से संपर्क किया गया तो उन्होंने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पूर्ति ने बीएसएफ से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी और वह सामान्य जीवन जी रहा था।

पुलिस अधीक्षक को संदेह है कि इस घटना को वामपंथी उग्रवादियों ने अंजाम दिया है क्योंकि मौके से कुछ पर्चे बरामद हुए थे।

Published : 
  • 8 September 2023, 3:44 PM IST

No related posts found.