Site icon Hindi Dynamite News

झारखंड: खूंटी से एक नक्सली गिरफ्तार

झारखंड के खूंटी जिले से 11 आपराधिक मामलों में वांछित एक नक्सली को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
झारखंड: खूंटी से एक नक्सली गिरफ्तार

खूंटी: झारखंड के खूंटी जिले से 11 आपराधिक मामलों में वांछित एक नक्सली को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के एरिया कमांडर विश्राम कोंगाड़ी उर्फ मोटा उर्फ सुकरा को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है।

तोरपा के अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि नक्सली को शुक्रवार शाम को रनिया थाना क्षेत्र के उड़ीकेल बड़काटोली गांव के पास से उस समय गिरफ्तार किया जब वह लेवी वसूलने गया था।

तिवारी ने बताया कि विश्राम कोंगाड़ी के खिलाफ खूंटी और सिमडेगा जिले के विभिन्न थानों में रंगदारी,लेवी वसूलने समेत कुल 11 मामले दर्ज हैं। वह खूंटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र के पुरनापानी गांव का रहने वाला है।

 

Exit mobile version