Gangrape in Jharkhand: दुर्गा पूजा मेले से घर लौट रही 2 नाबालिगों से गैंगरेप

झारखंड के पलामू जनपद में शुक्रवार रात को दुर्गा पूजा मेले से घर लौट रही दो नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 14 October 2024, 8:17 AM IST

पलामू: जनपद के नौडीहा बाजार पुलिस थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा (Durga Puja) मेले (Fair) से घर लौट रही दो नाबालिग लड़कियों के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म (Gang-Raped) किया गया। ये घटना शुक्रवार की है लेकिन रविवार की देर शाम इस मामले का खुलासा हुआ है। सामूहिक दुष्कर्म की घटना को पंचायत (Panchayat) में दबाने का भी प्रयास किया गया। पुलिस (Police) मामले की जांच कर रही है। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार घटना शुक्रवार को नौडीहा बाजार पुलिस थाना क्षेत्र (Naudiha Bazaar Police Station Area) की है लेकिन रविवार शाम को मामला सामने आया। 

मेले से लौट रही थी नाबालिग
जानकारी के अनुसार दलित परिवार की दोनों नाबालिग लड़कियां नौडीहा बाजार सरईडीह से दुर्गा पूजा का मेला देखकर अपने घर वापस लौट रही थीं। इसी बीच रास्ते में छह आरोपियों ने दोनों लड़कियों को पकड़ लिया और सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद दोनों लड़कियां किसी तरह अपने घर पहुंचीं। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी परिजनों को दी। दो दिनों तक इस मामले को गांव वालों के द्वारा पंचायत कर दबाने की कोशिश की गई। 

पुलिस का बयान
पुलिस ने बताया कि पीड़ितों को मेडिकल जांच के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 अगर आप युवा है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आप हमारी 'युवा डाइनामाइट' को विजिट कर सकते हैं। 
https://www.yuvadynamite.com/

 

Published : 
  • 14 October 2024, 8:17 AM IST

No related posts found.