
झांसी: वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के दत्तक पुत्र दामोदर राव के वंशज अरुण राव नेवालकर ने शनिवार की सुबह अपने घर पर अंतिम सांसें लीं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक अरुण राव नेवालकर रानी लक्ष्मीबाई के दत्तक पुत्र दामोदर राव की पांचवीं पीढ़ी से आते थे।
शनिवार के दोपहर तीन बजे नागपुर में उनका अंतिम संस्कार किया गया। लोगों ने नम आँखों से उन्हें विदाई दी।
वे मध्य प्रदेश बिजली विभाग से अवर अभियंता के पद पर रिटायर हुए थे। रिटायर होने के बाद से वे अपने बेटे योगेश राव के साथ महाराष्ट्र के नागपुर में रह रहे थे।
अरुण राव के निधन का समाचार मिलने के बाद लोग सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें साझा कर शोक जता रहे हैं।
Published : 22 February 2025, 8:10 PM IST