Site icon Hindi Dynamite News

JEE Advanced 2022 Result: जेईई एडवांस्ड 2022 का रिजल्ट जारी, यहां देखें पूरा परिणाम

जेईई एडवांस्ड 2022 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस साल जेईई एडवांस 2022 के लिए कुल 1,56,089 उम्मीदवार शामिल हुए थे। पढ़िये डाइनामाइठ न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
JEE Advanced 2022 Result: जेईई एडवांस्ड 2022 का रिजल्ट जारी, यहां देखें पूरा परिणाम

नई दिल्ली: जेईई एडवांस्ड 2022 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस साल आईआईटी बॉम्बे ने JEE Advanced का परिणाम को जारी किया है, क्योंकि परीक्षा आईआईटी बॉम्बे द्वारा ही आयोजित की गई थी। 

यह भी पढ़ें: देश में चीन की फर्जी कंपनियों का भंडाफोड़, साजिशकर्ता गिरफ्तार, जानिये पूरा मामला

आईआईटी बॉम्बे जोन के आर के शिशिर जेईई (एडवांस्ड) 2022 में कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) में टॉप रैंक पर हैं। उन्होंने 360 अंकों में से 314 अंक प्राप्त किए।

भोपाल के मयंक मोटवानी को जेईई एडवांस में ऑल इंडिया रैंक-2 मिली है। 

यह भी पढ़ें: एफआईआई का निवेश जारी रहा तो नई ऊंचाई को छूएगा शेयर बाजार, जानये ये बड़े कारोबारी अपडेट

उम्मीदवार जेईई की आधिकारिक वेबसाइट- jeeadv.ac.in पर पूरा रिजल्ट और स्कोरकार्ड देख व डाउनलोड कर सकते हैं।

इस साल जेईई एडवांस 2022 के लिए कुल 1,56,089 उम्मीदवार शामिल हुए थे।

Exit mobile version