पुंछ में दुर्घटनावश गोली चलने से जवान की मौत, जानिये पूरा मामला

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर हथियार से दुर्घटनावश गोली चलने की घटना में एक जवान शहीद हो गया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 11 May 2023, 4:57 PM IST

पुंछ: जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर हथियार से दुर्घटनावश गोली चलने की घटना में एक जवान शहीद हो गया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस ने बताया कि यह घटना कृष्णा घाटी सेक्टर में उस समय हुई जब लांस नायक जसबीर सिंह की रायफल से दुर्घटनावश गोली चल गई।

अधिकारियों ने बताया कि सिंह को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और सभी कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद शव को अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।

Published : 
  • 11 May 2023, 4:57 PM IST

No related posts found.