Jammu Kashmir: भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़, दो सैनिकों की बहने से मौत

भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ में बहे दो सैनिकों के शव जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बरामद हुए। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 9 July 2023, 2:01 PM IST

जम्मू: भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ में बहे दो सैनिकों के शव जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बरामद हुए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सेना के दोनों जवान सूरनकोट इलाके में डोगरा नल्लाह को पार कर रहे थे और इस दौरान वे तेज बहाव में बह गए।

अधिकारियों के मुताबिक, नायक सूबेदार कुलदीप सिंह का शव शनिवार रात को डोगरा नल्लाह से निकाल लिया गया, जबकि दूसरे सैनिक का शव रविवार को बरामद हुआ।

अधिकारियों ने कहा कि एक जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Published :  9 July 2023, 2:01 PM IST