
राजौरी: जम्मू- कश्मीर में इन दिनों एक के बाद एक लगातार आतंकी हमले हो रहे हैं। राजौरी जिले के गुंधा इलाके में सोमवार को सुबह संदिग्ध आतंकियों ने सेना के शिविर पर हमला कर दिया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार आधिकारिक सूत्रों के अनुसार यह गोलीबारी सुबह 4 बजे की गई। आतंकियों द्वारा हमला करने के बाद सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
Published : 22 July 2024, 8:08 AM IST
Topics : army Rajouri search operation terror attack terrorist गोलीबारी जम्मू कश्मीर राजौरी सर्च ऑपरेशन सेना शिविर