
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सेना के जवानों ने बृहस्पतिवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार श्रीनगर स्थित सेना की चिनार कोर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और खुफिया एजेंसियों द्वारा 26 अक्टूबर को चलाये गये एक संयुक्त अभियान में कुपवाड़ा सेक्टर में एनओसी पर सतर्क जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया।’’
पोस्ट में कहा गया कि अभियान जारी है।
Published : 26 October 2023, 3:45 PM IST
Topics : कुपवाड़ा घुसपैठ जम्मू कश्मीर नाकाम नियंत्रण रेखा श्रीनगर सेना