Jammu & Kashmir: सांबा में तालाब से मिली चार मैगजीन, गोलियां भी बरामद

जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में मंगलवार को एक तालाब से चार मैगजीन और कुछ गोलियां बरामद की गईं। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 7 November 2023, 1:33 PM IST

सांबा: जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में मंगलवार को एक तालाब से चार मैगजीन और कुछ गोलियां बरामद की गईं। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार उन्होंने बताया कि यह बरामदगी जम्मू-पठानकोट राजमार्ग पर जाख गांव से सड़क किनारे तालाब की सफाई के दौरान की गई।

सांबा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेनाम तोश ने कहा कि मैगजीन और गोलियों की जंग लगी हालत से पता चलता है कि उन्हें काफी समय पहले तालाब में फेंका गया था।

Published :  7 November 2023, 1:33 PM IST