Jammu Kashmir: सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में घायल आतंकवादी का शव बरामद

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में इस महीने की शुरुआत में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में घायल हुआ एक आतंकवादी शुक्रवार को मृत पाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 18 August 2023, 5:08 PM IST

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में इस महीने की शुरुआत में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में घायल हुआ एक आतंकवादी शुक्रवार को मृत पाया गया। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पांच अगस्त को रियासी जिले के खवास इलाके में हुई गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया, जबकि एक अन्य घायल हो गया था। मुठभेड़ के बाद घायल आतंकी का पता नहीं चल सका।

जम्मू क्षेत्र के पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने बताया कि खवास में मुठभेड़ में घायल हुए आतंकवादी का शव विशेष संचालन समूह (एसओजी) को रियासी के ढाकीकोट इलाके में मिला।

सिंह ने कहा कि घटनास्थल पर कुछ ग्रेनेड और मैगजीन भी मिली है |

Published :  18 August 2023, 5:08 PM IST