
जम्मू: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में शुक्रवार को एक वाहन के खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि घटना केरू क्षेत्र के पास हुई। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, यह वाहन एक निजी कंपनी का बताया जा रहा है, जो निर्माणधीन केरू बिजली परियोजना के काम में लगा था।
उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों और सुरक्षाकर्मियों ने मिलकर बचाव अभियान चलाया और घटनास्थल से तीन शवों को बरामद कर लिया।
Published : 14 July 2023, 7:07 PM IST
Topics : Accident Car Jammu Kashmir Kishtwar police किश्तवाड़ जम्मू कश्मीर मौत