
मेंढर: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में बृहस्पतिवार को नियंत्रण रेखा पर गलती से सर्विस राइफल चल जाने के कारण सेना के एक जवान की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सीमा पर बाड़बंदी के पास फगवारी गेट पर हुई।
उन्होंने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
Published : 23 November 2023, 3:44 PM IST
Topics : जम्मू कश्मीर जवान नियंत्रण रेखा पुंछ मेंढर मौत सर्विस राइफल