Site icon Hindi Dynamite News

जालौन: सुहागरात पर चकमा देकर कैश-जेवर लेकर घर से फुर्र हुई दुल्हन, जानिए पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के जालौन से बुधवार को एक चौंकाने वाली खबर सामने आयी है। दरअसल दूल्हा सुहागरात पर दुल्हन का इंतजार करता रहा, उधर दुल्हन जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गई।पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
जालौन: सुहागरात पर चकमा देकर कैश-जेवर लेकर घर से फुर्र हुई दुल्हन, जानिए पूरा मामला

जालौन: यूपी के जालौन में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जब दूल्हा नई नवेली दुल्हन का इंतजार करता रहा और वह जेवरात और नकदी समेटकर फुर्र हो गई। काफी खोजबीन के बावजूद उसका पता नहीं चलने पर पीड़ित परिवार ने कोतवाली में तहरीर दी है। दूसरी तरफ पुलिस ने शादी कराने वाले पक्ष को बुलाकर मामले की जांच शुरू की है।

यह भी पढ़ें: नई-नवेली दुल्हन घर से लापता, पति ने दर्ज करायी रिपोर्ट 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाते हुए पुलिस में शिकायत की है। साथ ही रुपये और जेवरात दिलाने की मांग की है। 

जानकारी के मुताबिक, जालौन कस्बे में एक मां अपने बेटे की शादी के लिए परेशान थी। तभी बिचौलियों ने उससे सम्पर्क साधा और 70 हजार रुपये लेकर उसके बेटे की शादी करवाने की बात कही। मां बिचौलियों की बात पर तैयार हो गई, जिसके बाद बिचौलियों ने गोरखपुर निवासी पूजा से उसकी शादी तय करवा दी। 

यह भी पढ़ें:  शादी के छह दिन बाद ही दुल्‍हन जेवर व डेढ़ लाख नकद लेकर फरार 

बीते हफ्ते पूजा जालौन आई और एक मंदिर में हिंदू रीति रिवाज लड़के (अमन) से शादी सम्पन्न हुई।  शादी के बाद दुल्हन (पूजा) ससुराल पहुंची जहां वरपक्ष खुशी-खुशी उसकी आवभगत में लग गया। शादी के बाद की सारी रस्में हुई। फिर जब रात हुई तो दूल्हा (अमन) सुहागरात का इंतजार कर रहा था। लेकिन दुल्हन शादी के चंद घंटे बाद ही सुरालवालों के गहने, कैश आदि लेकर फरार हो गई।  

पीड़ित लड़के (दूल्हे) की मां सरस्वती ने बताया कि लखन सिंह और चरण सिंह बाहर से लड़कियों को लाकर शादी कराते हैं। उसने भी अपने बेटे की शादी कराने की दोनों लोगों से बात की थी, जिसके एवज में उन्होंने 70 हजार रूपये लिए थे। 

सरस्वती ने कहा कि लड़की को भगाने में इन्हीं दोनों (लखन सिंह और चरण सिंह) की मिलीभगत है। इन्होंने दुल्हन को पहले से सेट कर रखा था, उसे पैसे दिए थे। शादी के बाद जो कैश, जेवर लूटा गया उसमें इनकी हिस्सेदारी है। इन्हीं के इशारे पर रात में दुल्हन चकमा देकर फरार हो गई। 

 जालौन कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। शिकायत पर शादी कराने वाले दोनों लोगों को कोतवाली बुलाकर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की विधिक कार्यवाही जारी है।

Exit mobile version