भारतीय हॉकी टीम ने जापान को हराकर एशिया कप में जीता कांस्य

भारतीय हॉकी टीम ने हीरो एशिया कप के कांस्य पदक मुकाबले में जापान को बुधवार को 1-0 से हराकर टूर्नामेंट में तीसरा स्थान हासिल कर लिया। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 1 June 2022, 6:35 PM IST

जकार्ता: भारतीय हॉकी टीम ने हीरो एशिया कप के कांस्य पदक मुकाबले में जापान को बुधवार को 1-0 से हराकर टूर्नामेंट में तीसरा स्थान हासिल कर लिया।

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के जीबीके एरिना में हुए इस मुकाबले में भारत ने राजकुमार पाल के गोल की बदौलत जापान को शिकस्त दी।राजकुमार ने पहले ही क्वार्टर में मैच का इकलौता गोल कर भारत को बढ़त दिला दी थी।

इसके अलावा जापान को सात पेनल्टी कॉर्नर और भारत को दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन कोई भी टीम इन्हें गोल में तब्दील नहीं कर सकी। भारत ने 11 बार जबकि चीन ने 10 बार विरोधी टीम के सर्किल को भेदने में सफलता हासिल की।

मैच के अंतिम मिनट में भारत ने सिर्फ 10 खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए भी एशिया कप का अपना दूसरा कांस्य पदक जीत लिया।एशिया कप के फाइनल मुकाबले में कोरिया और मलेशिया एक-दूसरे से भिड़ेंगे।  (वार्ता)

Published : 
  • 1 June 2022, 6:35 PM IST

No related posts found.