Presidential Election: चुनाव प्रचार के लिए जयपुर पहुंची NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू अपने चुनाव प्रचार के लिए आज जयपुर पहुंची। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 13 July 2022, 3:08 PM IST

जयपुर:  राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू अपने चुनाव प्रचार के लिए आज जयपुर पहुंची।

श्रीमती मुर्मू के जयपुर हवाई अड्डे पर पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत एवं अर्जुन राम मेघवाल सहित भाजपा के कई नेताओं ने उनका स्वागत किया।

हवाई अड्डे के बाहर उनके गाड़ी में बैठकर रवाना होने पर वहां मौजूद लोगों ने उनकी गाड़ी पर फूलों की वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया।इस दौरान हवाई अड्डे से लेकर होटल क्लार्क्स आमेर तक मानव श्रृंखला बनाकर भी श्रीमती मुर्मू का स्वागत किया गया।

वह होटल में भाजपा विधायकों के साथ बैठक कर मुलाकात करेगी।  (वार्ता)

Published : 
  • 13 July 2022, 3:08 PM IST

No related posts found.