
जयपुर: सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर ओमान के मस्कट से आये दो यात्रियों के पास से दो किलोग्राम सोना बरामद किया है।
दोनों आरोपी ब्यावर जिले के रहने वाले है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुए मस्कट से आए दो यात्रियों को सोमवार देर रात करीब डेढ़ बजे रोका गया।
उन्होंने बताया कि यात्रियों ने यह सोना कैप्सूल के रूप में अपने मलाशय में छिपा रखा था।
बरामद सोने की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1.30 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। यात्रियों से पूछताछ की जा रही है।
Published : 13 February 2024, 6:07 PM IST
Topics : Customs officials gold Jaipur International Airport अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे जयपुर सीमा शुल्क विभाग सोना बरामद