Weather Update: सुहानी रही दिल्ली की सुबह, यहां जानिये अपने शहर के मौसम का ताजा हाल

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार की सुबह सुहानी रही और न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट में मौसम का हाल

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 9 April 2023, 12:19 PM IST

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में रविवार की सुबह सुहानी रही और न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 58 फीसदी दर्ज की गई।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक विभाग ने दिन में शहर में आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है।

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

Published : 
  • 9 April 2023, 12:19 PM IST