
नई दिल्लीः आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों के सिलेबस में अब एक और नई चीज जोड़ी गई है। आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों की ट्रेनिंग और पाठ्यक्रम को बेहतर बनाने के लिए एक कमेटी गठित की गई थी, जिसने यह सुझाव सरकार को दिया है।
हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे केस होगा शामिल
कमेटी ने सरकार को ये सुझाव दिया है कि सिलेबस को और बेहतर बनाने के लिए कानपुर जिले में चर्चित हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे केस को शामिल किया जाए। इसके साथ ही ज्योति हत्याकांड को भी किताबों के सिलेबस में शामिल किया जाएगा। फिलहाल कमेटी के इस सुझाव पर विचार किया जा रहा है। मंजूरी मिलने के बाद नवंबर तक इन दो विषयों को शामिल किया जाएगा।
बेहतर पुलिसिंग के गुर
जानकारी के मुताबिक कमेटी ने पुलिसिंग के गुर को और बेहतर करने के लिए ये सुझाव दिए हैं। इससे पुलिस को खामियों और अच्छाइयों के बारे में पता चलेगा जिससे उन्हें आगे सिखने में आर ज्यादा मदद मिलेगी।
Published : 31 October 2020, 2:02 PM IST
Topics : IPS Police Academy PPS syllabus Vikas Dubey Case आईपीएस पीपीएस पुलिस अकैडमी हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे केस