
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL का नया सीजन शुरू होने वाला है। इस साल IPL के मेगा ऑक्शन के लिए सभी खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी गई है। IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में 590 खिलाड़ियों की बोली लगाई जाएगी। जिसमें देशी और विदेशी के कई सारे खिलाड़ी हिस्सा लेने वाले हैं।
लेकिन पहले हम बात करते है भारतीय खिलाड़िओं की। इस बार भारत के कई बड़े खिलाड़ी IPL के मेगा ऑक्शन में शामिल है। जैसे रविचंद्रन अश्विन, चेतेश्वर पुजारा, शिखर धवन समेत कई खिलाड़ी।
देखिए IPL में किस इंडियन क्रिकेटर्स की कितनी बोली लगी
चेतेश्वर पुजारा: 50 लाख
हनुमा विहारी: 50 लाख
अजिंक्य रहाणे: 1 करोड़
कुलदीप यादव: 1 करोड़
ईशांत शर्मा: 1.5 करोड़
वाशिंगटन सुंदर: 1.5 करोड़
रविचंद्रन अश्विन: 2 करोड़
शिखर धवन: 2 करोड़
श्रेयस अय्यर: 2 करोड़
मोहम्मद शमी: 2 करोड़
उमेश यादव: 2 करोड़
ईशान किशन: 2 करोड़
युजवेंद्र चहल: 2 करोड़
बता दें कि मौजूदा कोर ग्रुप का हिस्सा कई खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिन्हें उनकी टीमों ने रिटेन किया है। जैसे रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋषभ पंत, मयंक अग्रवाल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, रवींद्र जडेजा इन सभी खिलाड़ियों को उनकी पुरानी टीमों ने अपने साथ ही रखा है।
Published : 1 February 2022, 6:06 PM IST
Topics : Indian Premier League IPL 2022 IPL 2022 Mega Auction इंडियन प्रीमियर लीग इंडियन प्लेयर मेगा ऑक्शन