
नई दिल्ली: BCCI ने रविवार को IPL 2022 के फाइनल मैच से पहले अपना नाम 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' में दर्ज करवा लिया है।
IPL 2022 के फाइनल मुकाबले से पहले BCCI ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सबसे बड़ी क्रिकेट जर्सी का प्रदर्शन किया। IPL के 15 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में BCCI ने इतनी बड़ी जर्सी बनवाई। जिसने इतिहास रचते हुए अपना नाम 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' में दर्ज करवा लिया है। 'गिनीज बुक’ ने BCCI की इस जर्सी को दुनिया की सबसे बड़ी जर्सी करार दिया।
IPL 2022 की क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान BCCI के अध्यक्ष सौरव गांगुली, सचिव जय शाह और आईपीएल अध्यक्ष बृजेश पटेल ने जर्सी के लिए 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' का सर्टिफिकेट स्वीकार किया।
दुनिया की सबसे बड़ी जर्सी को 15 नंबर दिया गया है। जो टूर्नामेंट के 15 वें सीजन का प्रतिनिधित्व करती है। जर्सी पर टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी 10 टीमों के लोगो भी हैं।
Published : 30 May 2022, 1:26 PM IST
Topics : Guinness Book of world records IPL 2022 World s Biggest Cricket Jersey आईपीएल 2022 गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड दुनिया सबसे बड़ी क्रिकेट जर्सी बीसीसीआई