
भोपाल: मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने खुफिया विभाग को समूचे प्रदेश में धर्मांतरण जैसी गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
डॉ मिश्रा ने आज संवाददाताओं को बताया कि भोपाल के क्राइस्ट मेमोरियल स्कूल में धर्मांतरण की सूचना मिलने पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज की गई है। खुफिया विभाग को पूरे प्रदेश में इस प्रकार की गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। (यूनिवार्ता)
Published : 16 May 2022, 2:03 PM IST
Topics : Bhopal Madhya Pradesh खुफिया विभाग गतिविधियों गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा धर्मांतरण निर्देश भोपाल मध्यप्रदेश