
इंदौर: प्रख्यात आध्यात्मिक गुरू भय्यूजी महाराज ने संदिग्ध परिस्थितियों में मंगलवार को खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस खबर के बाद उनके फॉलोवर्स को बड़ा झटका लगा है।
जानकारी के मुताबिक भय्यूजी महाराज ने अपने घर में ही खुद को गोली मारी, जिसके बाद उन्हें गंभीर अवस्था में करीब ढ़ाई बजे इंदौर के बॉम्बे असप्ताल में भर्ती लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
महाराज का पूरा नाम उदयसिंह देशमुख था औऱ उनकी उम्र लगभग 49 साल थी।
भय्यूजी महाराज का मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा नाम था। हाल ही में मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा दिया था। पिछले साल ही उन्होंने दूसरी शादी की थी।
Published : 12 June 2018, 3:03 PM IST
Topics : आत्महत्या इंदौर गोली मारी भय्यूजी महाराज