
जकार्ता: इंडोनेशिया के जकार्ता में सोमवार सुबह एक बड़ा विमान हादसा हो गया। जकार्ता से पंगकल पिनांग के लिए जा रही लॉयन एयर की फ्लाइट सुमात्रा के समुद्र में क्रेश हो गई। विमान में क्रू मैंबर्स समेत कुल 188 लोग सवार थे।
सोमवार सुबह 6.20 पर विमान ने जैसे ही उड़ान भरी तो 13 मिनट बाद उसका संपर्क टूट गया। जब अधिकारियों ने इसकी खोजबीन की तो पता चला कि विमान क्रैश हो गया है। जिसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।
ये विमान JT610 था, जिसने सुबह 6.20 बजे उड़ान भरी थी, इसे 7.20 पर लैंड करना था। हालांकि, 6.33 पर ही ये क्रैश हो गया। ये विमान JT610 था, जिसने सुबह 6.20 बजे उड़ान भरी थी, इसे 7.20 पर लैंड करना था। हालांकि, 6.33 पर ही ये क्रैश हो गया।
Published : 29 October 2018, 10:33 AM IST
Topics : इंडोनेशिया क्रैश जकार्ता प्लेन विमान दुर्घटना