भारत-पाक सीमा पर फहराया देश का सबसे ऊंचा तिरंगा

अटारी बॉर्डर पर सोमवार को साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से तैयार स्थल पर 360 फुट ऊंचे तिरंगे को फहरा दिया गया। लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ खूब सेल्फी ली।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 6 March 2017, 4:33 PM IST

अमृतसर: पाकिस्तान से महज कुछ ही दूरी पर स्थित भारत-पाक अटारी सीमा पर सोमवार को 360 फुट ऊंचे फ्लैगमास्ट का उद्घाटन किया गया। इसे देश का सबसे ऊंचा फ्लैगमास्ट कहा जा रहा है।पंजाब के मंत्री अनिल जोशी ने इस सबसे ऊंचे फ्लैगमास्ट पर देश का सबसे बड़ा तिरंगा फहराया। बता दें की इसके निर्माण पर 3.50 करोड़ रुपये का खर्च आया है। यह पंजाब सरकार के अमृतसर सुधार न्यास प्राधिकरण की परियोजना थी।

55 टन के पोल पर फहराए गए इस तिरंगे का वजन 100 किलोग्राम है। जिससे अब यह तिरंगा लिम्‍का बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज होगा।

वहीं इस इस सबसे ऊंचे तिरंगे के लहराने से जहां भारतीयों में खुशी की लहर दौड़ गई हैं। वहीं पाकिस्‍तानियों के लिए यह चिंता का सबब बन गया है। । इससे उनको सबसे ज्‍यादा जासूरी की चिंता सताने लगी है। वह इस पर अपनी आपत्‍ति भी दर्ज करा रहा है। उसे डर है कि इससे भारत जासूसी कर सकता है। हालांकि पाकिस्‍तानियों का चिंतित होना लाजिमी है क्‍योंकि जिस जगह पर यह ध्‍वज लहराया गया है। वहां से लाहौर लगभग 21 किलोमीटर की दूरी पर स्‍िथत है। जिससे यह लाहौर से बिल्‍कुल साफ नजर आ रहा है। वहीं यह तिरंगा  लाइन ऑफ कंट्रोल यानी कि एलओसी से 200 मीटर की दूरी पर है।

Published : 
  • 6 March 2017, 4:33 PM IST

No related posts found.