
नयी दिल्ली: दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ान में देरी की घोषणा कर रहे इंडिगो के पायलट पर एक यात्री ने हमला कर दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
रविवार शाम हुई इस घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें इस बारे में शिकायत मिली है और हम उचित कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं।’’
इस वीडियो क्लिप में पायलट पर हमला करने वाले यात्री पर चालक दल के अन्य सदस्य घटना के बाद चिल्लाते दिख रहे हैं।
Published : 15 January 2024, 10:59 AM IST
Topics : इंडिगो उड़ान नयी दिल्ली पायलट यात्री हमला हवाई अड्डा