
संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र में भारत की दूत रुचिरा कम्बोज ने कहा है कि आज भारत में एक महिला होने का यह सबसे अच्छा समय है। साथ ही कहा कि भारत सरकार सभी स्तरों पर महिलाओं का सशक्तिकरण कर रही है।
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने इस सप्ताह संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में ‘‘प्रौद्योगिकी एवं शिक्षा तक महिलाओं की अधिक पहुंच के लिए सार्वजनिक-निजी प्रतिबद्धता का लाभ उठाना’’ विषय पर एक उच्च स्तरीय परिचर्चा का आयोजन किया।
संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि कम्बोज ने कहा, ‘‘भारत में, विशेष रूप से पिछले आठ-नौ वर्षों में, काफी प्रगति हुई है और आज, मुझे लगता है कि शायद भारत में एक महिला होने का यह सबसे अच्छा समय है। मैं बहुत ईमानदारी से यह बात कह रही हूं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘सरकार आपको (महिलाओं) हर स्तर पर पूरी तरह से सशक्त कर रही है। प्रधानमंत्री ने महिलाओं के नेतृत्व वाली प्रगति एवं विकास के मॉडल पर जोर दिया है।’’
Published : 16 March 2023, 3:08 PM IST
Topics : Ruchira Kamboj UN women भारत महिला रुचिरा कम्बोज संयुक्त राष्ट्र