सऊदी के रियाद में फंसी भारतीय लड़की की वापसी के लिए एक और बेटी की सुषमा से गुहार

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज विदेशों में फंसे भारतीय लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। विदेशों में फंसे एक भारतीय लड़की की मदद के लिए देश की एक और बेटी ने सुषमा से मदद की गुहार लगाई है।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 17 August 2017, 9:45 AM IST

हैदराबाद: सऊदी अरब में फंसे एक भारतीय ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मदद की गुहार लगाई है। खबरों की माने तो सऊदी अरब के रियाद में नौकरी करने गई हैदराबाद की हुमैरा वहां मुसीबत में फंस गई है।

हुमैरा की बड़ी बहन रेशमा ने का कहना है कि सुषमा स्वराज मैडम से रिक्वेस्ट है कि वो हमारी बहन से जल्द से जल्द से इंडिया वापस ले आय़े। साथ ही पीड़िता की बहन का कहना है कि मेरी बहन वहां वबहुत तकलीफ झेल रही है। वो चोरी झिप के हमसे बात करती है, वे लोग उसे हमलोगों से बात भी नही करने देते हैं। वे लोग उसे वहां  उसे टॉर्चर कर रहे हैं इसलिए  जल्द से जल्द उसकी मदद की जाये और उसे भारत वापस बुलाया जाय।

 सुषमा स्वराज ने देश से बाहर मुसीबत में फंसे भारतीयों की हमेशा ही आगे बढ़कर मदद की है। हुमैरा की बहनों को भी उम्मीद है कि वो उनकी मदद भी ज़रूर करेंगी।

Published : 
  • 17 August 2017, 9:45 AM IST

No related posts found.