
नई दिल्ली: भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। फिलहाल दोनों देशों के बीच सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। लंबे समय से फ्लॉप चल रहे केएल राहुल औऱ मुरली विजय को बाहर कर दिया गया है। वहीं मयंक अग्रवाल को टीम में मौका मिला है।
India name Playing XI for 3rd Test: Virat Kohli (C), Ajinkya Rahane (VC), Mayank Agarwal, Hanuma Vihari, Cheteshwar Pujara, Rohit Sharma, Rishabh Pant (WK), Ravindra Jadeja, Mohammed Shami, Ishant Sharma, Jasprit Bumrah #TeamIndia #AUSvIND pic.twitter.com/DImj8BVTj5
— BCCI (@BCCI) December 24, 2018
इसके अलावा तेज गेंदबाज उमेश यादव को भी प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठाया गया है, उनकी जगह स्पिनर रविंद्र जडेजा को टीम में शामिल किया गया है। एडिलेड टेस्ट के बाद चोट के कारण पर्थ में नहीं खेलने वाले रोहित शर्मा की टीम में वापसी हुई है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है
विराट कोहली(कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह
Published : 25 December 2018, 12:20 PM IST
Topics : ऑस्ट्रेलिया तीसरे टेस्ट भारत मयंक अग्रवाल मेलबर्न रोहित शर्मा
No related posts found.