
नयी दिल्ली: हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को प्रतिष्ठित एफआईएच ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 भुवनेश्वर-राउरकेला के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की।
पूल डी में शामिल भारतीय टीम इंग्लैंड,स्पेन और वेल्स के साथ अपने अभियान की शुरुआत 13 जनवरी को राउरकेला के नवनिर्मित बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में करेगी। (वार्ता)
Published : 23 December 2022, 4:42 PM IST