
नई दिल्ली: कनाडा से भारत के लिए एक दुखद घटना सामने आयी है। कनाडा की राजधानी ओटावा के रॉकलैंड में एक भारतीय नागरिक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना की जानकारी कनाडा की राजधानी में स्थित भारतीय उच्चायोग ने दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार उच्चायोग ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि ओटावा के निकट रॉकलैंड में चाकू घोंपकर एक भारतीय नागरिक की मौत से हम बहुत दुखी हैं। पुलिस ने बताया है कि एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है।
ओटावा में भारतीय दूतावास ने कहा कि वह पीड़ित परिवार के साथ संपर्क में है। कनाडा में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि हम ओटावा के पास रॉकलैंड में चाकू घोंपने से एक भारतीय नागरिक की दुखद मौत से बहुत दुखी हैं।
पुलिस ने बताया है कि एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है। हम शोक संतप्त परिजनों को हर संभव मदद करने के लिए एक स्थानीय सामुदायिक संघ के माध्यम से निकट संपर्क में हैं।’
मीडिया रपटों के मुताबिक, क्लेरेंस-रॉकलैंड में एक शख्स मृत पाया गया और दूसरे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक इस मामले में शख्स के मौत का कारण या इस मामले में किसी केस दर्ज होने का खुलासा नहीं किया है।
Published : 5 April 2025, 12:37 PM IST
Topics : Canada Indian citizens Indian Embassy Indian Embassy in Canada Indian Murder in Canada murder in Rockland area stabbed to death