
नई दिल्ली: दिल्ली NCR,उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र और हरियाणा में मजबूत कारोबारी प्रभाव रखने वाले शराब कारोबारी ADS ग्रुप, केसरी पान मसाला और एंबेसी बिल्डर्स के दर्जनों ठिकानों पर इंकम टैक्स के ताबड़तोड़ छापे मारे जाने की खबर है।
ये समूह रियल इस्टेट से लेकर शराब बनाने और पान मसाले के कारोबार से जुड़े हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक ये छापेमारी गाजियाबाद, कानपुर, बुलंदशहर, बेंगलुरू, मुंबई, गुरुग्राम आदि जगहों पर जारी है।
विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।
Published : 1 June 2022, 12:53 PM IST
Topics : ADS ग्रुप इंकम टैक्स उत्तर प्रदेश एंबेसी बिल्डर्स कर्नाटक केसरी पान मसाला छापेमारी दिल्ली महाराष्ट्र शराब कारोबारी