कर चोरी के आरोपों के बीच मैनकाइंड फार्मा के दिल्ली परिसरों पर आयकर छापेमारी

कर चोरी के आरोपों को लेकर आयकर विभाग ने बृहस्पतिवार को मैनकाइंड फार्मा के दिल्ली स्थित परिसरों पर छापेमारी की। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 11 May 2023, 11:39 AM IST

नयी दिल्ली:कर चोरी के आरोपों को लेकर आयकर विभाग ने बृहस्पतिवार को मैनकाइंड फार्मा के दिल्ली स्थित परिसरों पर छापेमारी की।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विभाग कंपनी के दिल्ली और आसपास के परिसरों में तलाशी ले रहा है, दस्तावेजों की जांच की जा रही है। लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

कंपनी का शेयर मंगलवार को शेयर बाजारों में सूचीबद्ध हुआ था। कंपनी का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) इसी साल आया है।

मैनकाइंड फार्मा विभिन्न फार्मास्युटिकल्स उत्पादों की विनिर्माता है। कंपनी को इस बारे में भेजे गए ई-मेल का जवाब नहीं मिला।

 

Published :  11 May 2023, 11:39 AM IST