इतिहास के पन्नों में 26 जून, आज के ही दिन फिल्म निर्माता यश जौहर का हुआ था निधन

इतिहास में हर दिन का एक अलग ही महत्तव रहता है। इतिहास के पन्नों में वो पल जुड़े रहते हैं, जो एक बड़ा बदलाव बन जाते हैं। ऐसा ही दिन है 26 जून, इस दिन इतिहास से जुड़े कई बड़े बदलाव हुए हैं। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ की खास खबर…

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 26 June 2019, 9:54 AM IST

नई दिल्ली: साल 2004 में आज के ही दिन करण जौहर के पिता और फेमस फिल्म निर्माता यश जौहर का निधन हुआ था। उन्होनें धर्मा प्रोडक्शन की स्थापना की थी।

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 जून की प्रमुख घटनाएं :-

 1714 - स्पेन और नीदरलैंड ने व्यापार एवं शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1894 - जर्मनी के कार्ल बेन ने गैस से चलने वाले ऑटो का अमेरिकी पेटेंट हासिल किया।

1909 - लंदन में विक्टोरिया और अल्बर्ट संग्रहालय खोले गये।

1919 - अमेरिका में ‘न्यू यॉर्क डेली’ का प्रकाशन शुरू हुआ।

1941 - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान फिनलैंड ने रूस के खिलाफ मोर्चा खोला।

1945 - सेन फ्रांसिस्को में 50 देशों ने संयुक्त राष्ट्र के चार्टर पर हस्ताक्षर किये।

1949 - बेल्जियम के संसदीय चुनाव में पहली बार महिलाओं को मतदान का अधिकार मिला।

1952 - नेल्सन मंडेला और 51 अन्य लोगों ने दक्षिण अफ्रीका में कर्फ्यू का उल्लंघन किया।

1982 - एयर इंडिया का पहला बोइंग विमान मुंबई में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

1994 - पीएलओ नेता यासिर अराफात 27 साल बाद गाजा लौटे।

2004- मशहूर फिल्म निर्माता यश जौहर का निधन।

2013 - उत्तराखंड में बचाव कार्य में लगे एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से 20 लोग मारे गये।

Published : 
  • 26 June 2019, 9:54 AM IST

No related posts found.