
महराजगंज: जनपद के मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार रॉय ने 9 खंड विकास अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार सीडीओ संतोष कुमार रॉय ने देर रात 9 खंड विकास अधिकारियों का तबादला करते हुए अतुल कुमार को सदर ब्लॉक का बीडीओ बनाया है।
राहुल सागर को नौतनवा से मिठौरा ब्लॉक, अमरनाथ पाण्डेय को दो ब्लाकों का चार्ज देते हुए स्वेता मिश्रा को परतावल बीडीओ का चार्ज दिया गया है।साथ ही साथ चंद्रशेखर कुशवाहा को सदर से नौतनवा ब्लॉक का बीडीओ बनाया गया है।
इसके अलावा अर्जुन चौधरी को फरेंदा, मनोज यादव को घुघुली, कृष्णकांत को धानी तो सच्चिदानंद शुक्ल को बृजमनगंज ब्लॉक का खण्ड विकास अधिकारी बनाया गया है। आदेश देते हुए सीडीओ ने बताया कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
Published : 2 February 2024, 10:47 PM IST
Topics : CDO कार्यक्षेत्र खण्ड विकास अधिकारी बीडीओ महराजगंज सदर ब्लॉक