
नई दिल्लीः जो लोग सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनके लिए एक अच्छी खबर है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, आईसीओएल ने एक साथ कई पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली है। जिसके लिए 18 वर्ष की उम्र के लोग भी आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: इस राज्य में निकली हजारों पदों पर वैकेंसी, 31340 रुपये वेतन, जानें कैसे करना है आवेदन
आईसीओएल ने जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट के 16 पदों पर नियुक्तियां निकाली हैं। इस पद के लिए शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से केमिकल / रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा या बी.एससी (मैथ्स, फिजिक्स, केमिस्ट्री या इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री) की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार की आयु सीमा 18 वर्ष से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आवेदन की आखिरी तारीख 19 फरवरी, 2021है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन करने के लिए OCL की आधिकारिक साइट iocl.com पर जाकर चेक करें। उम्मीदवार ध्यान रखें कि आवेदन करने के लिए ऑफिशियल पोर्टल iocrefrecruit.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके अलावा भर्ती परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक पोर्टल पर डिटेल्स चेक कर सकते हैं।
Published : 30 January 2021, 1:16 PM IST
Topics : Govt Jobs IOCL Juniour Engineer Assistant sarkari naukari आईसीओएल इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट सरकारी नौकरी