Site icon Hindi Dynamite News

Tokyo Olympics: महामारी नहीं खत्म हुई तो टोक्यो ओलंपिक पर पड़ेगा ये असर..

तोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति के अध्यक्ष ने कहा कि अगर अगले साल तक भी कोरोना वायरस महामारी पर नियंत्रण नहीं हो पाता तो फिर एक साल के लिये स्थगित किये गये तोक्यो 2020 खेलों को रद्द कर दिया जाएगा।
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Tokyo Olympics: महामारी नहीं खत्म हुई तो टोक्यो ओलंपिक पर पड़ेगा ये असर..

तोक्यो: तोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति के अध्यक्ष ने कहा कि अगर अगले साल तक भी कोरोना वायरस महामारी पर नियंत्रण नहीं हो पाता तो फिर एक साल के लिये स्थगित किये गये तोक्यो 2020 खेलों को रद्द कर दिया जाएगा।

महामारी के कारण खेलों में पहले ही एक साल की देरी हो गयी है। इनका आयोजन अब 23 जुलाई 2021 से होगा लेकिन तोक्यो 2020 के अध्यक्ष योशिरो मोरी ने कहा कि इन्हें आगे स्थगित करना संभव नहीं है।

जापान के खेल दैनिकनिक्कन स्पोर्ट्ससे साक्षात्कार के दौरान जब मोरी से पूछा गया कि अगर महामारी का खतरा अगले साल भी बना रहता है तो क्या खेलों को 2022 तक टाला जा सकता है, उन्होंने कहा, ‘‘नहीं। अगर ऐसा होता है तो फिर इन्हें रद्द कर दिया जाएगा। ’’मोरी ने कहा कि इससे पहले युद्ध के समय ही खेलों को रद्द किया गया था। उन्होंने कोरोना वायरस से लड़ाई कोएक अदृश्य दुश्मन के खिलाफ जंगकरार दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर वायरस पर नियंत्रण पा लिया जाता है तो हम अगली गर्मियों में ओलंपिक का आयोजन करेंगे। ’’

Exit mobile version