
सीकर: राजस्थान में गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय बैंसला ने राज्य सरकार को चेताते हुए कहा है कि अगर विशेष पिछड़ा वर्ग (एमबीसी) की लंबित मुद्दों को नहीं सुलझाया गया तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का राजस्थान में विरोध किया जायेगा।
विजय बैंसला आज यहां मीडियाा से बातचीत करते हुए कहा कि एमबीसी के लंबित मुद्दों पर अब तक कोई काम नहीं हुआ और नहीं इस संबंध में कोई समीक्षा की गई हैं।
अत: समिति ने निर्णय लिया हैं कि लंबित मुद्दों को नहीं सुलझाने पर राहुल गांधी की यात्रा का राजस्थान में पूरजोर विरोध किया जायेगा। (वार्ता)
Published : 13 November 2022, 4:51 PM IST
Topics : अध्यक्ष एमबीसी गुर्जर आरक्षण भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान विजय बैंसला विरोध संघर्ष समिति सरकार