कर्नाटक के विजयपुरा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भव्य रोड शो में उमड़ी भारी भीड़

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को यहां एक विशाल रोड शो किया और मार्ग के दोनों ओर उमड़ी उत्साही भीड़ का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 23 April 2023, 7:44 PM IST

विजयपुरा: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को यहां एक विशाल रोड शो किया और मार्ग के दोनों ओर उमड़ी उत्साही भीड़ का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा।

विशेष रूप से तैयार किये गये एक वाहन में खड़े होकर, गांधी सड़कों और आसपास की इमारतों में खड़े लोगों का हाथ हिलाकर लगातार अभिवादन कर रहे थे और उनमें से कई लोग ‘राहुल, राहुल’ के नारे लगा रहे थे।

उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद रोड शो की शुरुआत की।

गांधी और कांग्रेस के अन्य नेताओं को ले जाने वाला वाहन शिवाजी सर्कल और कनकदासा सर्कल से होते हुए विभिन्न सड़कों से गुजरा और लोग कांग्रेस के झंडे लिए आगे बढ़ रहे थे।

कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के प्रचार अभियान समिति के प्रमुख एम. बी. पाटिल और पार्टी के कई अन्य नेता एवं कार्यकर्ता गांधी के साथ रोड शो में शामिल हुए।

Published : 
  • 23 April 2023, 7:44 PM IST

No related posts found.