
महराजगंज: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सुबह भीषण सड़क हादसे में जनपद के घुघली क्षेत्र के दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार घुघली थाने के ग्राम रामपुर बलडिहा निवासी ठगई देवान के चार लड़के हैं। उनके दो लड़के साहेब अली पुत्र ठगई देवान उम्र 30 वर्ष, नायेव अली पुत्र ठगई देवान उम्र 20 वर्ष दिल्ली काम करते थे।
मोहर्रम का मनाने छुट्टी लेकर अपने घर आ रहे थे रास्ते में ही अमेठी जनपद टोल प्लाजा के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बस व अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर में दो सगे भाईयो की मौत हो गई। परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल है।
Published : 10 July 2024, 12:48 PM IST
Topics : Brothers Horrific Road Accident Moharram Painful Death Purvanchal Expressway त्यौहार पूर्वांचल एक्सप्रेस–वे महराजगंज मोहर्मरम सड़क हादसा