Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, कार और ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत

पंजाब के संगरूर जिले में बृहस्पतिवार को तड़के एक कार और ट्रक की टक्कर होने से चार वर्षीय बच्चे समेत छह लोगों की मौत हो गई। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 2 November 2023, 11:17 AM IST

चंडीगढ़: पंजाब के संगरूर जिले में बृहस्पतिवार को तड़के एक कार और ट्रक की टक्कर होने से चार वर्षीय बच्चे समेत छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कार में सवार लोग मलेरकोटला से सुनाम लौट रहे थे। बुधवार और बृहस्पतिवार की दरमियानी रात करीब डेढ़ बजे यह हादसा हुआ।

पुलिस ने बताया कि मृतक संगरूर जिले के सुनाम के रहने वाले थे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए संगरूर सिविल अस्पताल में रखा गया है।

Published :  2 November 2023, 11:17 AM IST