Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत

पंजाब के मोगा में सोमवार तड़के एक ट्रक और कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 6 November 2023, 12:24 PM IST

चंडीगढ़: पंजाब के मोगा में सोमवार तड़के एक ट्रक और कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कार में सवार लोग फिरोजपुर के मक्खू की ओर जा रहे थे तभी तड़के करीब तीन बजे मोगा के कराहेवाला गांव के पास यह दुर्घटना हो गई।

हादसे में मारे गए लोग मोगा और फिरोजपुर जिलों के निवासी थे।

Published :  6 November 2023, 12:24 PM IST