Bureaucracy: गृह मंत्रालय ने आईपीएस अफसरों से मांगी ये डिटेल्स

गृह मंत्रालय ने बिहार पुलिस के महानिदेशक (DGP) को खत लिखकर भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों की संपत्ति के डिटेल्स को जल्द से जल्द उपलब्ध कराने के लिए कहा है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 10 January 2024, 3:13 PM IST

पटना: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बिहार पुलिस के महानिदेशक को खत लिखकर सभी भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों की संपत्ति के डिटेल्स को जल्द से जल्द उपलब्ध कराने के लिए कहा है। बता दें कि गृह विभाग अमित शाह के अंडर आता है।    

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, आईपीएस अधिकारियों की संपत्ति के डिटेल्स को विभागीय वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। 

31 जनवरी डेडलाइन

अखिल भारतीय सेवा नियमावली के तहत आईपीएस अधिकारियों द्वारा स्पैरो सिस्टम के तहत 31 जनवरी तक भारत सरकार को वार्षिक चल-अचल संपत्ति विवरणी देनी है।

इसके अतिरिक्त बिहार कैडर के सभी आईपीएस अधिकारियों को राज्य सरकार को भी चल-अचल संपत्ति और दायित्वों की विवरणी देनी है, जिसे विभागीय वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा।

पत्र में कहा गया कि 31 दिसंबर, 2023 की स्थिति के आधार पर पंचांग वर्ष 2023 के लिए चल-अचल संपत्ति की विवरणी देने के साथ इसकी एक अतिरिक्त प्रति 15 फरवरी तक अनिवार्य रूप से विभाग को उपलब्ध कराई जाए।

Published : 
  • 10 January 2024, 3:13 PM IST