जनपद मुख्यालय पर होली का रंग लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा है। शुक्रवार को रंगो का त्योहार होली है इससे पहले गुरुवार को अब से थोड़ी देर पहले स्टेट बैंक के पास शहर के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में परंपरागत तरीके से होलिका दहन किया गया। जुमे की नमाज के कारण होली शहर में इस बार निर्धारित समय सीमा के अंदर ही खेली जायेगी। पूरी खबर..
महराजगंज: हर साल की तरह इस बार भी रंगों के त्यौहार होली के ठीक एक दिन पहले स्टेट बैंक के पास होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
शहर के इस प्रमुख होलिका दहन स्थल पर नगर पालिका क्षेत्र के लोग यहां होलिका दहन के लिए आते हैं।
इस दौरान नगर के प्रमुख समाजसेवी पशुपति नाथ तिवारी, जीएसवीएस के प्रधानाचार्य विजय बहादुर सिंह, व्यापारी नेता फूलचंद अग्रवाल, कन्हैया सिंघानिया, डिग्री कालेज के पूर्व अध्यक्ष विनोद सिंह, कांगेस नेता विराजवीर अभिमन्यु, सपा नेता और शिक्षक धनंजय सिंह, मदन मिश्र, शिक्षक भागवत मिश्र, विजय अग्रवाल, पंडित अवधेश पांडेय, आत्माराम गुप्ता, सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस बीच एक और महत्वपूर्ण खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर यह है कि शहर भर में होली सुबह 6 बजे से लेकर दोपहर 12.30 बजे तक ही खेली जायेगी। इसको लेकर जिला प्रशासन ने शहर भर में लाउडस्पीकर से प्रचार करवाया है।
इसकी वजह जुमे की नमाज है। प्रशासन की कोशिश है कि जिले भर में होली और जुमे की नमाज दोनों शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो जाय।
Published : 1 March 2018, 9:43 PM IST
Topics : त्योहार महराजगंज रंग होलिका दहन होली