Holi special 2024 : होली का पक्के से पक्का रंग निकलेगा चुटकियों में, अपनाइए ये उपाय

होली के पक्के रंग आपकी त्वचा पर लगने पर उसे साफ करना कठिन हो सकता है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस खास रिपोर्ट में जानिए होली का पक्के रंगो को त्वचा से निकालने के घरेलू उपाय

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 19 March 2024, 6:37 PM IST

नई दिल्ली: होली भारत में बहुत ही प्रसिद्ध रंगों का त्योहार है। यह वसंत ऋतु में मनाया जाता है। और लोग रंग, गुलाल, पानी के रंग, और अन्य रंगों के साथ खुशियों मनाते हैं।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक यह एक सम्पूर्णता में मनोरंजन भरा त्योहार है, जिसमें लोग दोस्तों और परिवार से मिलकर खुशियां मनाते हैं। होली के दिन कुछ लोग पक्के रंगो के उपयोग करते हैं। जिसके कारण उनको स्किन से हटाना कठिन हो जाता है। परंतु कुछ ऐसे घरेलू उपाय कर के ये रंग आसानी से हट सकते हैं। 

1. लेमन स्क्रब: नींबू के रस में थोड़ा सा नमक मिलाकर एक मिनट तक मसाज करें। फिर उसे पानी से धो लें। यह त्वचा के पक्के रंग को हटाने में मदद कर सकता है।

2. टमाटर: टमाटर का रस लगातार लगाएं और उसे सूखने दें। फिर गर्म पानी से धो लें। यह भी रंग को हटाने में मदद कर सकता है।

3. मलाई: मलाई और हल्दी का मिश्रण बनाएं और उसे रंगी वाली जगहों पर लगाएं। यह त्वचा को नरम और चमकदार बनाए रखने में मदद कर सकता है। और होली के रंग को साफ करने में मदद करेगा। 

4. बेसन: बेसन में दूध या दही मिलाकर एक मिश्रण बनाएं और इसे त्वचा पर लगाएं। फिर उसे हल्के हाथों से मसाज करें और उसे पानी से धो लें। यह भी रंग को हटाने में मदद कर सकता है।

Published : 
  • 19 March 2024, 6:37 PM IST