
नई दिल्ली: आज पूरा देश होली के रंग में डूबा हुआ है। आज के दिन जहां नज़र डालों वहां होली के रंग में रंगे लोग नज़र आ रहे हैं। देश की राजधानी दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश तक हर जगह लोग बड़ी धूमधाम से होली खेलते नज़र आ रहे हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, देशभर के दिग्गज नेताओं और गणमान्य लोगोंने सामाजिक सौहार्द के पर्व होली पर देश वासियों को शुभकामनाएं दे रहे हैं। आम लोग भी एक दूसरे को होली की बधाई देने में जुटे हुए हैं।
मथुरा-वृंदावन की खास होली
हमेशा की तरह इस बार भी मथुरा-वृंदावन की होली बेहद खास है। ब्रज की होली का दुनियाभर में विशेष महत्व है, क्योंकि यह भगवान कृष्ण से संबंधित माना जाती है। मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन, गोकुल, नंदगांव और बरसाना के शहर अपने प्रसिद्ध होली के लिए जाने जाते हैं।
कई मायनों में अलग है होली
इस बार होली का ये त्योहार कई मायनों में अलग है, क्योंकि आज होली के दिन रमजान के पाक महीने का दूसरा जुमा भी है, जिसको लेकर खास तैयारियां की गई थी। खासकर उत्तर प्रदेश के संभल में होली और जुमे को लेकर प्रशासन काफी समय पहले से ही अलर्ट पर था।
होली को देखते हुए उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों की मस्जिदों को तिरपाल से ढक दिया गया था, खासकर उन जगहों को जहां होली के जुलूसों का मार्ग मस्जिदों के पास से गुजरता है। इस कदम का मुख्य उद्देश्य दोनों समुदायों के बीच शांति बनाए रखना और किसी भी प्रकार की असुविधा से बचना है। इतना ही नहीं आज के लिए नमाज का समय भी बदला गया है। आज के दिन नमाज पढ़ने का समय 2:30 बजे रखा गया है।
डाइनामाइट न्यूज भी अपने शुभचिंतकों और समस्त देशवासियों को रंगोत्सव होली की हार्दिक शुभकामनाएं देता है।
Published : 14 March 2025, 10:01 AM IST
Topics : Holi 2025 holi festivals holi in banaras holi in india holi in kashi holi in sambhal holi in uttarpradesh holi in vrindavan namaz timings ramzan